फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मंदिरों में शुरू हुई पूजा पाठ

मंदिरों में शुरू हुई पूजा पाठ

Thu, 21 Sep 2017 05:19 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में शुरू हुई पूजा पाठ
संतकबीरनगर। नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। इसका क्रम पूरे दिन चलता रहा। खलीलाबाद के समय माता मंदिर, उस्काकला की वन देवी, लहुरादेवा की समय माता मंदिर, कोपिया की समय माता, बरईपार की हट्ठी देवी, मेंहदावल की नगर वाली माता और बाराखाल देवी मंदिर समेत सभी देवी स्थानों पर भक्तों ने पहुंच कर आरती पूजन किया और नारियल चुनरी चढ़ाई, साथ ही कपूर जला कर नतमस्तक होकर परिवार की सुख शांति की याचना की।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना करते हुए लोगों ने स्तुति पाठ किए। घरों और दुर्गा पांडालों में कलश स्थापित कर वेदी पर जौ बोया। गृहस्थ जनों ने पुरोहितों के माध्यम से दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए आठ दिन तक चलने वाले नवरात्र की उपासना शुरू की। जिला मुख्यालय के मां समय जी स्थान पर गुरुवार को सुबह चार बजे सेे ही लोग नहा धोकर पहुंच गए। लोगों ने पूजा पाठ कर जल चढ़ाया और स्तुति उपासना की। मां समय जी स्थान सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि आठ दिन तक चलने वाले नवरात्र को देखते हुए हर दिन देवी के नित नए श्रृंगार होंगे। सुबह और शाम की आरती में काफी संख्या श्रद्धालु जुटते हैं। इसी प्रकार उस्का कला की वन देवी की पूजा के लिए खलीलाबाद, सादिकगंज, तेनुआ, दुभरा आदि स्थानों से तथा स्टेशन रोड के लिए विधियानी और धोरखल के लोग पहुंचे। मेेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के अंदर स्थित नगरवाली माता के मंदिर पर सुबह से काफी भीड़ इकट्ठा रही। जहां सैकड़ों साल पहले नाथपंथ के एक ब्रह्मचारी ने देवी की पिंडी की स्थापना की थी।
विज्ञापन

बाराखाल के मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा रही। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार मड़हा स्थित समय माता, जयराम पट्टी स्थित समय जी स्थान, महुली स्थित कोर्ट की समय माता, महुली में दुर्गा मंदिर, हनुमान गढ़ी परिसर आदि में भक्तों की काफी भीड़ इकट्ठा रही। नाथनगर दुर्गा मंदिर और शिवमंदिर मेें स्थापित दुर्गा प्रतिमा पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर कला स्थित भितरी टोला में स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed