{"_id":"59bd63444f1c1bae688b4ef6","slug":"91505583940-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"438 लोगों ने पेंशन के लिए किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
438 लोगों ने पेंशन के लिए किया आवेदन
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहर (संतकबीरनगर)। समाज कल्याण विभाग की तरफ से बेलहर ब्लॉक मुख्यालय पर विकलांग, विधवा और वृद्धा पेंशन के लिए शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने आवेदन किया।
मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल भी शिविर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब और असहायों के लिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है, जिससे लोगों को भटकना न पडे़ और बगैर किसी समस्या के वह अपना कार्य आसानी से करवा लें। उसी के तहत सरकार के आदेश पर हर ब्लॉक पर पेंशन के रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी कारण वश जिन गरीब विधवा तथा विकलांग को अभी तक पेंशन नहीं मिल पाया है और वह पात्र हैं तो उसे अब पेंशन मिलेगा। सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के जरिए स्थानीय स्तर पर चलाई जा रही इस योजना का लाभ सभी पात्रों को उठाना चाहिए। इस शिविर में 366 वृद्धा, 51 विधवा और 21 द्विव्यांग लोगों ने पेंशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा कर फार्म जमा किया। इस अवसर पर बीडीओ दीपक सिंह, एडीओ पंचायत दिनेश राय, बृजेश शुक्ल, गोरखनाथ पांडेय, केशरी प्रसाद, रामसुमेर शर्मा, अमिताभ राय, मेराजुल हक, राजीव राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयराज यादव, अजीत राय, सुरेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।