फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   91 centres for Up Board examination

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बने 91 केंद्र

Sun, 09 Jan 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
91 centres for Up Board examination
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बने 91 केंद्र
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 91 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की सूची जारी कर दी है। इन परीक्षा केंद्रों पर 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूूची जारी कर दी जाएगी। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 53,064 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विधान सभा चुनाव के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा की संभावना को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। परिषद ने परीक्षा केंद्र के लिए विद्यालयों से आवेदन मांगा था। जिले के 280 विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। शनिवार की देर रात माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों के लिए हाईस्कूल के 29,658 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 23,406 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 105 प्राइवेट और इंटरमीडिएट के 1,770 प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। जिला समिति आपत्तियों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज देगी। उसके बाद परिषद से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 91 केंद्र बनाए जाने की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी कर दी है। इन केंद्रों पर 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियां आने पर आगे की कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी। -गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed