फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   9 health worker was service on 35 thousand people

नौ स्वास्थ्य कर्मी संभालते हैं 35 हजार लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा

Wed, 16 Feb 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
9 health worker was service on 35 thousand people
नौ स्वास्थ्य कर्मी संभालते हैं 35 हजार लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर की कुल आबादी लगभग 35 हजार है। इनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर के तिवारी टोला में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना किया है। यहां कुल नौ स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य का जिम्मा संभालते हैं। कम संसाधन में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का प्रयास करते हैं।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में कुल नौ स्टाफ कार्यरत हैं। जिनकी जिम्मेदारी नगर के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करना है। इस केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋचा त्रिपाठी, फार्मासिस्ट शिवप्रताप सिंह यादव, दो स्टाफ नर्स शालिनी पांडेय व हरिकेश शर्मा, लैब टेक्नीशियन शिवनंदन, एनएम ललिता, नमिता व अर्चना, सहायक स्टाफ में सुनील व किरन कार्यरत हैं, जो अपनी ड्यटी बखूबी अंजाम दे रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋचा ने बताया कि एक से 15 फरवरी तक कुल 115 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि ओपीडी और आईपीडी की सेवाएं कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सुचारु रूप से जारी है। साथ ही पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण के साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच की जांच की जा रही है। कोरोना रोधी टीकाकरण रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन होता है, जो भी सुविधाएं हैं, वह मरीजों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed