{"_id":"625317cd92519164d57a494f","slug":"872-eoples-health-checked-in-cm-arogya-mela-khalilabad-news-gkp4329166186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांची 872 की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांची 872 की सेहत
विज्ञापन

जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित किया गया स्वास्थ्य मेला
कोविड हेल्प डेस्क में आए 454 मरीजों में 155 की आरटीपीसीआर जांच हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लगने के चलते तीन माह तक मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन नहीं हुआ। इधर, आचार संहिता समाप्त होने के बाद रविवार से मेला दोबारा शुरू हुआ। इस दौरान जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर आयोजित इस मेले में 872 मरीजों की निशुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 454 लोग आए। इनमें से 155 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इन्द्र विजय विश्वकर्मा ने सीएचसी चुरेब से किया। उन्होंने मरीजों से अपील की कि दोबारा शुरू हुए आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।
उन्होंने बताया कि जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेला कराने का उद्देश्य स्पष्ट है कि एक ही छत के नीचे लोगों को अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाएं, जांच, उपचार और दवाएं आदि उपलब्ध हों। बताया कि मेला परिसर में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। मेले में मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था है। चुरेब सीएचसी पर मेले में आए रघुवीर यादव, जयकरन आदि ने बताया कि पेट दर्द की समस्या थी। जिसे चिकित्सकों को दिखाया है। दवा भी मिली है।
विज्ञापन
मेले में मिलीं सुविधाएं
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरुकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निशुल्क सेवाएं दी गईं। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं, उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।