{"_id":"5cd3102fbdec220766494ff1","slug":"81557336111-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन में मृत मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के आंगन में मृत मिली महिला
Wed, 08 May 2019 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के अछती गांव में मंगलवार की देर रात को छत पर सो रही 70 वर्षीया एक वृद्ध महिला रहस्यमय ढंग से आंगन में लहूलुहान हालत में मृत मिली। उक्त महिला सोने के लिए छत पर गई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। ग्रामीण खुले आंगन में छत से गिरने से मौत होने की बात कह रहे है।
अछती गांव निवासी सुरेशपति पत्नी राम प्रसाद तिवारी का पूरा परिवार बस्ती शहर में रहता है। अछती घर पर केवल सुरेशपति रहकर देखभाल करती थी। मंगलवार को घर के बगल में वैवाहिक कार्यक्रम शामिल होने के बाद सुरेशपति मुख्य दरवाजा बंद कर छत पर सोने के लिए चली गई। देर रात को जब उनकी नतिनी पहुंची और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग आ गए। लोग दरवाजा को तोड़कर जैसे ही अंदर पहुंचे तो देखा की घर के आंगन में सुरेशपति देवी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध महिला की मौत का कारण ग्रामीण छत से खुले आंगन में गिरने की बात कह रहे है। एसओ महुली शैलेंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।