फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पद यात्रा निकाली

पद यात्रा निकाली

Mon, 10 Dec 2018 09:47 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
पद यात्रा निकाली
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली कमल संदेश पद यात्रा
विज्ञापन

गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, मांगा जन समर्थन
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाजपा के कमल संदेश पद यात्रा में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों से पद यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जनकारी दी। साथ ही नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांगा।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के मझरिया तिवारी, कुसम्हा, रेशमपुर, अछिया औरही, नौदरी समेत कई गांव में कमल यात्रा निकाली गई। पद यात्रा का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने देश व प्रदेश के विकास का दोहन किया। जिस विश्वास के साथ जनता ने केंद्र में मोदी को पीएम वनाया उस विश्वास पर खरा उतरते हुए देश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक किया। किसान नौजवान बुनकर सभी के विकास व उत्थान के लिए योजनाएं चलाई। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। इस दौरान राजेश सिंह, अत्रि मुनि राय, भूपेंद्र त्रिपाठी, शक्ति मणि, आशीष सिंह, डॉ. मुरारी प्रजापति, सर्वेश तिवारी, अरुण सिंह, अविनाश सिंह, दयाराम मिश्र, जोखई सिंह, दिनेश पांडेय, महेंद्र निषाद, नीलेश पाठक और खुनखुन पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार सांसद शरद त्रिपाठी के नेतृत्व में ब्लॉक के बूधा कलां, भेलवासी एवं सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव उमिला में कमल संदेश पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों एवं नीतियों के बारे में लोगों को बताया। यात्रा की समाप्ति पर अपूर्वा इंटर कॉलेज उमिला में जनसभा हुई, जिसमें सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना जैसी विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस योजना लागू करके प्रधानमंत्री ने गरीबों को बेहतर इलाज का अवसर उपलब्ध कराया है। उज्ज्वला योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार को फ्री में गैस कनेक्शन दिए गए हैं। एक करोड़ 94 लाख परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराकर देश को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए महत्वपूूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं से देश में अच्छे दिन आए हैं, लेकिन समाज को जाति एवं संप्रदाय में बांटकर राजनीति करने वाली पार्टियों को मोदी सरकार का विकास नजर नहीं आएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता हरिश चंद पांडेय, सुरेंद्र राय, कांटे मंडल अध्यक्ष गजेंद्र पांडेय, राम पुरुषोत्तम गुप्ता, संतराम वरुण, एजाज अहमद, विश्राम चौहान, बृजेंद्र निषाद, बनर्जी लाल अग्रहरि, पुष्कर चौधरी, राम नेवास शर्मा, राम करन, अरुण कुमार पांडेय, विश्राम चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
-शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दी सांत्वना
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। नगर पंचायत के मोहल्ला रानीबाजार में सोमवार को भाजपा कमल संदेश यात्रा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप गुप्त के नेतृत्व में निकाली गई। पद यात्रा में सदर विधायक दिग्विजय नरायन चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे भी शामिल हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान विधायक ने नगर में तीन शोकाकुल परिवारों के घर पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये दो गरीब परिवारों की आर्थिक मदद की और मृतक आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
कमल पद यात्रा नगर के तिवारी टोला, तकिया बाजार,अंजान शहीद, तेली टोला होते हुए काजीपुर जोकहिया,रेहरवा,गांधी आश्रम होते हुए काजीपुर चौराहे पर संपन्न हुई। पद यात्रा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कन्नौजिया,पूर्व चेयरमैन अश्विनी गुप्ता,पूर्व डिप्टी चेयरमैन अवधेश सिंह,रविंद्र तिवारी,विवेकानंद वर्मा,पुष्कर चौधरी,अमित श्रीवास्तव, प्रहलाद वर्मा,सतीश सिंह,सुजीत गुप्ता,रंजीत कन्नौजिया, संतोष गुप्ता,रामकेश जायसवाल, राजमणि गुप्ता,मक्खन गुप्ता,दिलीप गौड़, पिंकल गुप्ता,रितेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

वीरेंद्र यादव

कमल संदेश पद यात्रा निकाली गई
फोटो सहित
संतकबीरनगर। भाजपा के कमल संदेश पद यात्रा के दसवें दिन सोमवार को खलीलाबाद के माली टोला, बरई टोला, बेल्दारी टोला, पठान टोला में पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने दस दौरान घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। पद यात्रा में श्रीमन आनंद, दिनेश सिंह, अश्वनी चौरसिया, अनूप चौरसिया, नंदलाल चौरसिया, राकेश मौर्य, राजेश मौर्य, भगवान दास वर्मा, सत्य प्रकाश गुप्ता सिपाही, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, उषा पांडेय, कमला गोंड, प्रेमा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed