{"_id":"5ba283fc867a557eaa4ddd8f","slug":"81537377276-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी पर्यटकों ने ली संतकबीर के विषय में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी पर्यटकों ने ली संतकबीर के विषय में जानकारी
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूटान के श्रद्धालुओं ने कबीर का किया दर्शन
- पर्यटकों ने कहा, हमारे यहां भी कबीर को मानने वाले हैं
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। भूटान के पर्यटकों का एक दल बुधवार को सद्गुरु कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर पहुंचा। इन पर्यटकों ने संत कबीर की समाधि व मजार पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान संत अरविंद दास शास्त्री ने उन्हें सद्गुरु कबीर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भूटान से आए रामबहादुर राय, सुजीत बोमजान, जीत बहादुर गुरुंग, नेत्र प्रसाद ब्रोत आदि ने बताया कि उनके देश में भी कबीर को मानने वाले लोग हैं। उनका आश्रम भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने पूरे विश्व को शांति व मानवता का संदेश दिया है। उनकी बातें आज भी हमारे जीवन में प्रकाश देती हैं। यहां आकर शांति मिली। कबीर साहेब ने सभी मनुष्यों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। इस दौरान पुजारी रामशरण, विनोद दास, संत अमरजीत दास, रामप्यारेदास, अवधेश दास, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।