{"_id":"5b9fe78b867a557f59299c51","slug":"81537206155-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामुपर-मकदूमपुर बांध पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामुपर-मकदूमपुर बांध पर मंडराया खतरा
Mon, 17 Sep 2018 11:51 PM IST
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हैंसर। घाघरा नदी की कटान से रामपुर-मकदूमपुर बांध पर खतरा मंडराने लगा है। माझा खड़कपुर के पास कटान करती हुई नदी बांध के करीब पहुंच गई है। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक कोई उपाय न किए जाने से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि नदी जिस तरह कटान कर रही है यही गति रही तो दो दिन के भीतर बांध को काटना शुरू कर देगी। घाघरा नदी संतकबीरनगर जिले के पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर तक कटान कर रही है। माझा खड़कपुर के पास किसानों के सैकड़ों एकड़ फसल को काटते हुए अब नदी बांध से मात्र 200 मीटर की दूरी पर रह गई है। गांव वालों का कहना है कि शनिवार को नदी 500 मीटर की दूरी पर कटान कर रही थी। दो दिनों के अंदर करीब 300 मीटर जमीन को कटाते हुए बांध के करीब पहुंच गई। नदी की कटान के कारण लोग अपनी फसलों को काटकर पशुओं को खिला रहे हैं। इस संबध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन आरएन सिंह यादव ने कहा कि नदी तीन धारा में विभाजित हो चुकी है। जो धारा कटान कर रही है वह कमजोर होती जा रही है। जरूरत हुई तो कटान रोकने का उपाय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।