फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गांव वालों ने प्रदर्शन किया

गांव वालों ने प्रदर्शन किया

Thu, 28 Feb 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
गांव वालों ने प्रदर्शन किया
बिना बकाया ही पूरे गांव की काट दी बिजली
विज्ञापन

विद्युत निगम की मनमानी से नाराज गांव वालों ने प्रदर्शन किया
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के बिजली उपकेंद्र बाघनगर ने बिना बकाए के ही पूरे धरूई गांव की बिजली काट दी। इससे गांव अंधेरे में है। नाराज गांव वालों ने गांव में प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

बिजली उपकेंद्र बाघनगर के भैंसवरिया फीडर से धरूई गांव की बिजली सप्लाई की जाती है। गांव वालों के मुताबिक बिजली निगम की टीम ने 22 फरवरी से गांव पहुंच कर बिना बिजली बकाया ही गांव में स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर से पूरे गांव की विद्युत सप्लाई काट दी गई है। ट्रांसफॉर्मर से बिजली सप्लाई बाधित किए जाने से गांव में एक हफ्ते से अंधेरा है। शिक्षक ज्ञान चंद ने बताया कि कर्मचारियों की मनमानी से बच्चों की परीक्षा तैयारी नही हो पा रही है। बिना बकाया सप्लाई बाधित करना विभाग की तानाशाही है। अगर किसी उपभोक्ता का बकाया है तो सिर्फ बकाया वाले की ही बिजली रोकी जाई। ट्रांसफॉर्मर से बिजली बाधित किए जाने से करीब 30 घरों में अंधर हो गया है। बगल के बढ़याराजा पुरवा में भी 35 घरों में अंधेरा है। बताया कि एक्सईएन को पत्र लिखकर गुहार लगाई गई है फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है। बच्चों की बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है। गांववालों ने बताया कि बाघनगर उपकेंद पर तैनात कर्मचारियों से बिजली बकाया वाले उपभोक्ता की बिजली काटे जाने को कहा गया और बच्चों की परीक्षा तैयारी में बाधा होने की बात लेकर मिन्नत की गई। कर्मचारी यही कहते रहे एक्सईएन और जेई के आदेश पर बिजली काटी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में ज्ञान चंद्र, राम प्रकाश, गंगाराम, सहदेव प्रसाद, तेज बहाुदर, गोगानार आदि रहे। अधिशाषी अभियंता हेमंत सिंह ने कहा किबिना बकाया बिजली काटा जाना गलत है। बड़े बकाएदारों की बिजली काटे जाने का आदेश है। सामूहिक रूप से पूरे गांव की बिजली काटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव वालों की बिजली सप्लाई बाधित नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed