फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   800 cylinders arrived...a crowd of 1500, police had to be called.

Sant Kabir Nagar News: 800 पहुंचा सिलिंडर...डेढ़ हजार भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 05 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
800 cylinders arrived...a crowd of 1500, police had to be called.
मेंहदावल में पुलिस की मौजूदगी में बंट रहा सिलिंडर। संवाद
मेंहदावल। क्षेत्र में लगातार गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं का दबाव गैस एजेंसी पर बढ़ रहा है। उपभोक्ताओं तथा कर्मचारियों में विवाद भी हो रहे हैं। इससे परेशान होकर कर्मचारियों ने शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी। अब पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गैस एजेंसी पर 800 गैस सिलिंडर वितरण के लिए पहुंचा, लेकिन उपभोक्ताओं की भीड़ 1200 से लेकर 1500 के करीब थी। कम आपूर्ति के कारण सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराना कर्मचारियों को भारी पड़ने लगा। ऐसे में नगर क्षेत्र में स्थित उपभोक्ताओं को डिलीवरी के लिए हाॅकरों को गैस सिलिंडर लेकर कामर्शियल वाहन से भेजे गए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी वितरण के लिए गैस सिलिंडर भेजा गया। उपभोक्ताओं को पुलिस की मौजूदगी में बुकिंग के आधार पर सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। कुछ उपभोक्ताओं की यह भी शिकायत है कि बुकिंग के बाद गैस सिलिंडर लेने में हफ्ते लग जा रहे हैं, जबकि ओटीपी आने के बाद 24 से 48 घंटे में गैस सिलेंडर की डिलीवरी उपभोक्ता को मिल जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। दूसरी तरफ विद्यालयों में जो गैस कनेक्शन एमडीएम के लिए दिए गए हैं। उनको भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय वाले गैस कनेक्शन को एजेंसी पर आकर बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर फीड कराना है, जो विद्यालय अपने गैस कनेक्शन पर बुकिंग के लिए नंबर फीड नहीं कर पाए हैं उन्हें गैस सिलेंडर की आपूर्ति लेने में परेशानी हो रही है।

-----------------------------------------------
कहीं पेट्रोल तो कहीं डीजल की है किल्लत
पेट्रोल पंप के संचालन में तेल की कमी के कारण हो रहा दिक्कत
मेंहदावल । क्षेत्र में डीजल तथा पेट्रोल की लगातार कमी का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। मेंहदावल बाइपास मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं था लेकिन पेट्रोल की बिक्री होती नजर आई। यही स्थिति मेंहदावल से घूरापाली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंपों का रहा। क्षेत्रीय किसान राम अनुज मिश्रा, वीरेंद्र मौर्या भोला त्रिपाठी श्रीकांत निषाद जगलाल साहनी आदि लोगों का कहना है कि डीजल की किल्लत किसानों की परेशानी बढ़ा देगी। कुछ ही दिनों बाद धान के फसल की तैयारी करनी है। यदि बरसात हुई तो किसानों के लिए ठीक होगा नहीं तो खेतों में पंपिंग सेट से पानी चलना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed