{"_id":"626ad435498bc41c4f268027","slug":"8-matters-solved-in-jansunwai-khalilabad-news-gkp435020570","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुनवाई में आए 211 मामले, आठ निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुनवाई में आए 211 मामले, आठ निस्तारित
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करती डीएम ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन सुनवाई में आए 211 मामले, आठ निस्तारित
डीएम ने शेष मामलों को तीन दिनों में निस्तारित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट में विशेष जन सुनवाई की। इसमें उन्होंने आम जनता से रूबरू होकर समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 211 मामले आए। इनमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया। शेष मामले को तीन दिनों के भीतर निस्तारित करने के निर्देश संबधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।
डीएम ने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने समस्याओं व शिकायतों के त्वरित रूप से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि अधिक से अधिक दो से तीन दिन में मामलों का निस्तारण कर दिया जाए। जन सुनवाई में कुल 211 प्रार्थनापत्र फरियादियों से विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुए। इनमें राजस्व के 100, पुलिस विभाग से संबंधित 30, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के आठ, विकास विभाग के 29, विद्युत विभाग छह, सिंचाई के एक, नलकूप एक, लोक निर्माण विभाग एक, जल निगम के एक, स्वास्थ्य विभाग के छह, जिला पूर्ति के 10, जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के पांच, चकबंदी के एक, बैंक के दो, कृषि से जुड़े तीन, बेसिक शिक्षा से छह, पीओ डूडा से संबंधित एक प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इसमें से आठ प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थनापत्रों को डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तीन दिनों के अंदर निस्तारित कराते हुए अवगत कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान एडीएम न्यायिक रामआसरे, अपर एसडीएम रमेश चंद्र, सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।