फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   8 injured in road accident

अनियंत्रित टेंपो पलटने से मां-बेटी समेत आठ घायल

Tue, 28 Dec 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
8 injured in road accident
अनियंत्रित टेंपो पलटने से मां-बेटी समेत आठ घायल
विज्ञापन

- पुलिस की सक्रियता से समय से हुआ उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के सिरसी के पास मंगलवार को अनियंत्रित टेंपो पलटने से मां-बेटी समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर एसओ विनय पाठक अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल सीएचसी मलौली भिजवाया। पुलिस की सक्रियता से घायलों को त्वरित इलाज की सुविधा मिल गई।

सिकरीगंज से पौली जा रहा सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सिरसी के पास पलट गया। जिससे उसमें सवार किशा पत्नी अमरपाल निवासी चपरापूर्वी, लीलावती पत्नी रामप्रसाद, आरती पत्नी हरिश्चंद्र, टीना पुत्री लालमन, पूजा पुत्री हरिश्चंद्र, पूनम पत्नी श्यामसुंदर, रानी पत्नी धर्मेंद्र, सत्या पुत्र धर्मेंद्र निवासीगण शंकरपुर थाना धनघटा घायल हो गए। सूचना पर एसओ विनय कुमार पाठक सहयोगी कांस्टेबल ज्योतिरादित्य सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल गौरव सिंह आदि के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने घायलों को सरकारी वाहन से सीएचसी मलौली पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed