{"_id":"61f02eb233412d380068b49d","slug":"8-found-of-covid-positive-khalilabad-news-gkp424903363","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्साधिकारी समेत आठ संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्साधिकारी समेत आठ संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चिकित्साधिकारी समेत आठ संक्रमित मिले
- संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया
- एक्टिव केस संख्या पहुंची 218
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को कोरोना के आठ संक्रमित मिले हैं। इनमें एक पशु चिकित्साधिकारी भी शामिल है। इन सभी का होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। साथ ही 24 कोरोना संक्रमित मरीज सही हुए हैं। जिले में एक्टिव केस 218 हो गया है। स्वास्थ्य महकमे ने लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक में चार, सेमरियावां ब्लॉक में एक और अन्य जिले के तीन लोग हैं। इनमें पशु पालन विभाग के एक पशु चिकित्साधिकारी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम लगातार निगरानी कर रही है। साथ ही 24 लोग मंगलवार को स्वस्थ हो गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 8571 लोग संक्रमित मिल चुके हैं और 8255 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 537 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है।