{"_id":"616f015f4d7544627e3dd57b","slug":"7617-people-got-the-vaccine-khalilabad-news-gkp413472593","type":"story","status":"publish","title_hn":"7617 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7617 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7617 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
-15600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए शिविर लगाया गया। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 15600 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 7617 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1700 था। जिसके सापेक्ष 1136 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1500 के सापेक्ष 220, नाथनगर में 1800 के सापेक्ष 110, सांथा में 1500 के सापेक्ष 2621, सेमरियावां में 1700 के सापेक्ष 730, मेंहदावल में 1700 के सापेक्ष 170, हैंसर बाजार में 1600 के सापेक्ष 610, बेलहर में 1500 के सापेक्ष 1200, बघौली में 1600 के सापेक्ष 500, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 500 के सापेक्ष 100 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 500 के सापेक्ष 220 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।