फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   750 tazia buried in qurbla on the occasion of moharram

कर्बला में फातिहा के साथ दफन हुए 750 ताजिए

Sat, 24 Oct 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 24 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
दसवीं मोहर्रम का जुलूस शनिवार को जनपद में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया।
विज्ञापन

इसमें ताजियों के आगे नव युवकों की टोली, ढोल और ताशों के साथ लाठी-डंडे, गतके, तलवार, भाला आदि के कलाओं का नजारा पेश करती रही।
वहीं वातावरण में ...या हुसैन, या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। देर रात आबादी से बाहर कर्बला में फातिहा के साथ करीब 750 ताजिए दफन किए गए।
खलीलाबाद में दसवीं मुहर्रम का जुलूस शनिवार को अंसार टोला, पठान टोला, बरदहिया बाजार, विधियानी, बंजरिया सहित अन्य मुहल्ले से ताजियों के साथ निकाला गया।
मेंहदावल चौक पर सभी जुलूस आकर मिले। इस दौरान युवाओं ने तलवारबाजी और गतके के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए तो वहीं ढोल, ताशा, झाल और झांझ बजाकर लोगों को झूमने पर मजूबर कर दिया।
विज्ञापन

विभिन्न आकारों में बने ताजिए आकर्षण का केंद्र रहे। पर्व पर शिया वर्ग के अलावा सुन्नी वर्ग के लोगों ने भी उपवास रखा। हिंदुओं में भी इसकी आस्था दिखी।
अपनी मुरादों के लिए मन्नतें मांगी। मन्नतें पूरी होने पर छोटी ताजिया बनवाकर फातिहा करवाया। पायक बने लोग ताजियों को हवा देते वक्त ..या हुसैन, या हुसैन की आवाजें लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जगह-जगह शरबत आदि का भी प्रबंध रहा। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार शेरपुर, काजीपुर, इस्लामनगर, तकियाबाजार सहित अन्य स्थानों पर रखे गए ताजिए को मसनवी के कर्बला में दफन किया गया।
इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में गड़सरपार, मुहम्मदपुर, गिरधरपुर, बेलौली, धौरहरा, अशरफाबाद, कोडऱी, मंझरिया आदि गांवों में स्थापित ताजियों को कर्बला में लाकर दफन किया गया।

लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार मुसलमान भाईयों ने ताजिया का जुलूस क्षेत्र टाड़ा, बारीडीहा, बभनौली, डिहवा, घोरांग, सिरसी, बेलमा, बंसवारी, बंडा, सेमरडाड़ी, रूपिन, डिहवा, शनिचरा, दुलहापार, पौली,सोनहन,रोशया बाजार, चकिया धुसवा, नावन करमा आदि स्थानों से निकालकर दफन किया गया।
इसी तरह से मेंहदावल सहित अन्य क्षेत्रों के ताजियों को चौक से  कस्बे में जुलूस निकालकर स्थानीय कर्बला में दफन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed