फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   740 idol immersed peacefully

शांति पूर्वक तरीके से 740 मूर्तियां हुई विसर्जित

Sat, 24 Oct 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 24 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
जनपद में नवरात्र के दिनों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं में से 740 मूर्तियों का विसर्जन विजयदशमी के दिन गुरूवार और शुक्रवार को पूजन के बाद निकटस्थ नदियों में देर रात तक शांतिपूर्ण ढंग से की गई। आयोजक समिति के सदस्यों ने उत्साह  पूर्वक जुलूस निकाल कर मूर्तियों का विसर्जन किया। जगह-जगह दशहरे के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले में काफी रौनक रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर गुरूवार की देर शाम तक मूर्तियां नगर परिक्रमा के बाद मगहर के लिए प्रस्थान कीं जिन्हें आमीं नदी में विसर्जन किया गया।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार गुरूवार को आयोजक समिति के सदस्य मूर्तियों के साथ कसबे का भ्रमण करते हुए देर रात आमी नदी के तट पर मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में किया गया।
विज्ञापन

बघौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन आमी नदी के तट पर बालूशासन घाट पर शांतिपूर्ण ढंग से संपंन हुआ। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आमी नदी के राजघाट, पड़रिया घाट व गोनहा घाट पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में स्थापित करीब डेढ़ दर्जन मूर्तियों का विसर्जन ढोढय़ा स्थित झील में हुआ। इस बीच शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरा पर्व की रौनक बाजारों में दिखी।
खलीलाबाद में नगर परिक्रमा के लिए निकली मूर्तियों के मां समय जी, रामजानकी मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर तथा डा बंगाली द्वारा स्थापित प्रतिमा व उसके पीछे अन्य दुर्गामंडपों की प्रतिमाएं निकलीं।
जिनके पीछे नवयुवकों की टोलियां भक्ति गीतों के धुन पर नृत्य करती हुई देखी गई। अपने दरवाजे से होकर जाने पर श्रद्धालु मूर्तियों के जुलूस के देख रहे थे।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कसबे में नगर परिक्रमा के बाद प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण ढंग से राप्ती और बखिरा झील में विसर्जन हुआ। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार सांथा, गनवरिया, निघुरी में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन झुडिया नाला पर विसर्जित हुई।

धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार देवी की प्रतिमा छिबरा, गौरीराई, धर्मसिहवा, पुनया, बढय़ा मेंहदूपार की गांव में भ्रमण के बाद बूढ़ी राप्ती में विसर्जित की गई। एसपी दीपक कुमार भट्ठ ने बताया कि जनपद में 740 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। जो पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक हुआ। जिसमे लोगों ने काफी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed