फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डॉ एसडी ओझा ने बताया

डॉ एसडी ओझा ने बताया

Sun, 28 Apr 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
डॉ एसडी ओझा ने बताया
एचआईवी पीड़ित महिलाओं का स्वास्थ्य केंद्र पर कराएं प्रसव
विज्ञापन

- जिले में प्रसव कराने के लिए उपलब्ध है सेफ डिलेवरी किट
- बच्चे में एचआईवी संक्रमण को रोकने की भी है व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एचआईवी संक्रमित महिलाओं के प्रसव के लिए सेफ डिलेवरी किट के साथ प्रशिक्षित प्रसूति रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध हैं। बच्चों में एचआईवी के संक्रमण को रोकने वाली दवा भी अस्पताल में मुफ्त मिलती है।

जिला एड्स कंट्रोल अधिकारी डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि संक्रमित गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में ही प्रसव करवाना चाहिए। केंद्र सरकार की यह मंशा है कि एचआईवी पॉजिटिव पिता या माता की संतानें एचआईवी निगेटिव हों, इसके लिए जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा व्यापक सावधानियां बरती जा रही हैं। जनपद की हर आशा को यह जानकारी दी गई है कि कोई भी महिला अगर गर्भवती होती है तो अन्य जांचों के साथ उसकी एचआईवी जांच अवश्य कराएं। जांच के बाद यदि महिला एचआईवी पॉजिटिव पाई जाती है तो उसको तुरंत ही बस्ती और गोरखपुर में स्थित एआरटी सेंटर ले जाएं। वहां पर उसे एचआईवी की दवाओं की नियमित डोज दिलाएं। प्रसव के दौरान उसे संस्थागत प्रसव केंद्र पर ले जाएं। जहां पर सेल्फ डिलिवरी किट के जरिए उसका प्रसव कराया जाएगा। जन्म के दो घंटे से 72 घंटे के भीतर नवजात बच्चे को दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया इसके बाद एचआईवी के बच्चे में संचरण की संभावना 95 प्रतिशत तक समाप्त हो जाती है। आज तमाम एचआईवी पीड़ित दंपतियों के बच्चे पूरी तरह से एचआईवी से मुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed