{"_id":"5c893fdbbdec22143c03460c","slug":"71552498651-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत
Wed, 13 Mar 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित मनियरा के पास हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित मनियरा चौराहे के पास बुधवार की भोर में एक कंटेनर में डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत में बाद डीसीएम चालक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अयोध्या जिले के मक्खापुर दर्शननगर निवासी अर्जुन पुत्र पलटू 39 वर्ष डीसीएम में कोल्ड्रिंग्स लादकर अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित मनियरा के पास पहुंचे ही थे कि सामने चल रही कंटेनर ने ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगाने के कारण डीसीएम कंटेनर में पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। घटना में डीसीएम चालक कंटेनर और डीसीएम के बीच में दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों के सहयोग से डीसीएम चालक के शव को बाहर निकाला। इस दौरान हाइवे पर करीब आधा घंटे तक जाम लग गया। कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से एक लेन से वाहनों को निकाला। इसके साथ ही क्रेन मंगाकर डीसीएम और कंटेनर को वहां से हटवाया गया। उसके बाद दोनों लेन से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।