{"_id":"5ba3dc02867a557fef6f874c","slug":"71537465346-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयघोष के साथ गणेश जी की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयघोष के साथ गणेश जी की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गणेश विसर्जन की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मगहर (संतकबीरनगर)। नगर क्षेत्र में स्थापित गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की रात में आमी नदी के तट पर बने कृत्रिम जलाशय में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ।
नगर के विभिन्न मोहल्लों में गणेश महोत्सव के अवसर पर छह दिन तक स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन के बाद बुधवार की शाम को विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन जुलूस काजीपुर चौराहे से निकल कर जामा मस्जिद, केला बाग, आर्य समाज मंदिर, रानी बाजार, तिवारी टोला, तकिया बाजार, नई बाजार होते हुए धोबी टोला, शेरपुर के रास्ते पुलिस चौकी पहुंचा। वहां खलीलाबाद के विघ्नहर्ता गणेश प्रतिमा के जुलूस का स्वागत करने के बाद पुन: वापस गांधी आश्रम चौराहा होते हुए जुलूस आमी नदी के तट पर पहुंचा। वहां गणेश प्रतिमा की अंतिम आरती के बाद कृत्रिम जलाशय में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय, लेखपाल चंद्रभूषण कन्नौजिया समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन