फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुरानी पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली जाएंगे शिक्षक-कर्मचारी:संजय

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली जाएंगे शिक्षक-कर्मचारी:संजय

Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली जाएंगे शिक्षक-कर्मचारी:संजय
संतकबीरनगर। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शुक्रवार को हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में संघ के मंडलीय मंत्री और जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर पांच अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश व्यापी धरना दिया जाएगा। धरने में संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर व बस्ती से भारी संख्या में शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। कहा कि देश की मोदी सरकार को पुरानी पेंशन की मांग स्वीकार कर लेना चाहिए। इससे देश के लाखों कर्मचारियों का भविष्य जुड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों से पेंशन का हक छीनकर अच्छा नहीं किया गया। पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। एनपीएस को शिक्षकों के लिए धोखा बताते हुए कहा कि इसको लेकर सब कन्फ्यूज हैं। एनपीएस को लागू हुए तेरह साल हो गए, लेकिन सरकार अंशदान की कटौती कर खाते में नहीं भेज पाई। हमारे अंशदान की कटौती का पैसा सरकारी खाते में डंप है। दिल्ली धरने में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। संतकबीरनगर में मोहिबुल्लाह खान, सिद्धार्थनगर में विजय बहादुर चौधरी व बस्ती में रामचंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया। इस दौरान राम पूजन सिंह, मोहिबुल्लाह खान, गिरिजानंद यादव, गोपाल जी सिंह, जितेंद्र कुमार, महेश्वर सिंह, राम कुबेर मौर्या, यूनुस अख्तर खान, मंगला प्रसाद, राघवेंद्र द्विवेदी, संजय श्रीवास्तव, विजय यादव, अब्दुल मुदस्सिर खान, संत मोहन त्रिपाठी, अरुण ओझा, विनय मिश्र, राकेश कुमार, जय प्रकाश गौतम, जय गोपाल, अभय शुक्ला, राहुल कुमार, खालिक अहमद, मंतोष मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed