{"_id":"59ca93614f1c1ba2538b48e6","slug":"71506448225-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर चिकित्सकों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर चिकित्सकों ने जताया विरोध
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। देवरिया जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौचघाट में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अब्दुल खालिद की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को चिकित्सकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। बाद में डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और चिकित्सकों को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले चिकित्सक दोपहर साढ़े बारह बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे और बांह पर काली पट्टी बांधकर चिकित्सक की हत्या की निंदा करते हुए विरोध जताया। पीएमएस के जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेश प्रसाद व सचिव डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि देवरिया जिले में चिकित्सक की हत्या ने यह साबित कर दिया कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। इस दौरान चिकित्सकों ने मृतक चिकित्सक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद चिकित्सक एसपी और डीएम से मिले और सुरक्षा की मांग की। इस दौरान डॉक्टर सुनील कुमार, डॉक्टर नुसरत खान, डॉक्टर रक्षारानी त्रिपाठी, डॉक्टर अखिलेश कुमार, डॉक्टर संतोष त्रिपाठी, डॉक्टर चंद्रमणि, डॉक्टर सोहन स्वरूप शर्मा, डॉक्टर शिवानंद सिंह, डॉक्टर लोकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।