{"_id":"59c3f34c4f1c1b7d688b5d54","slug":"71506014028-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र छितही के सगड़वा पुरवा स्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार राजभर के आवास पर पहुंच कर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किए। उन्होंने कहा कि पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत है, जिसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तनमन से लग कर संगठन व पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें।
उन्होंने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता ही रीढ़ हैं। भासपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से अपने किए गए वादे को पूरा कर रही है। भ्रष्टाचार को खत्म करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंडे में जो शामिल था, उस पर सरकार गंभीरता पूर्वक काम कर रही है, जिससे विपक्षी बौखला कर जनता को गुमराह करना चाहते है। जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। इस दौरान नाथनगर के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दिगपाल पाल, डॉक्टर हरिश्चन्द्र राजभर, रामनैन राजभर, राम बृक्ष राजभर, रामगती राजभर, ओंकार राजभर, शिवपूजन राजभर आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार अंबा देवी केपीएस बीपी कॉलेज में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मानव का जीवन शिक्षा के बिना अधूरा है । बिना शिक्षा के स्वस्थ समाज का निर्माण नहीं हो सकता । विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर चितरंजन मिश्र ने कहा कि समाज सद्भाव से चलता है । धर्म हो या राजनीति बिना सद्भाव के नहीं चल सकती । शिक्षा से ही सद्भाव उत्पन्न होता है। कार्यक्रम में प्रबंधक परमात्मा प्रसाद पांडेय, रघुनंदन त्रिपाठी, विजय पांडेय ,अमरेंद्र पांडेय, विजय शुक्ल, आलोक पांडेय, राम भरोस पांडेय, बंश विकाश पांडेय, स्कंद पांडेय, स्नेहलता त्रिपाठी, पुनीता पांडेय , रामाज्ञा यादव, मनीष यादव आदि लोग मौजूद रहे । इसी क्रम में खलीलाबाद में भी कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।