{"_id":"59bd2a0d4f1c1bb6688b4e01","slug":"71505569293-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघौली विकास खंड परिसर मे किसान मेंला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बघौली विकास खंड परिसर मे किसान मेंला
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली/मेंहदावल (संतकबीरनगर) । बघौली विकास खंड परिसर में शनिवार को किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि व विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को जहां प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं प्रगतिशील किसानों को बीज का किट बांटा गया। इस दौरान एक 159 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र दिया गया।
किसान मेला व गोष्ठी के मुख्य अतिथि सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि भारत मनीषियों व किसानों का देश है। जब देश का किसान खुशहाल रहेगा तभी देश तरक्की करेगा। किसानों के हित में योजनाएं पूर्व में भी चल रहंी थीं। पर प्रदेश में पूर्व की सरकारों ने किसानों के हक पर डाका डालने का कार्य किया। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हित व विकास के लिए विकास खंड स्तर पर किसान मेला व गोष्ठी के आयोजन के माध्यम से किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं को पारदर्शी बनाकर सीधे लाभ दिलाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री आवास में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन,बकरी पालन,मुर्गी पालन सहित कई योजनाएं केंद्र सरकार ने चला रखी हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार कृत संकल्पित हैं। विशिष्ठ अतिथि विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के उन्नति व विकास के लिए भ्रष्टाचार मुक्त योजनाएं चला रही हैं, जिसका लाभ किसानों को मिलना चाहिए। प्रदेश व केंद्र सरकार की किसी योजना में भ्रष्टाचार व आर्थिक शोषण की शिकायत पर दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान 159 लाभार्थियों को प्रधान मंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा 51 किसानों को बीज के किट दिए गए। कार्यक्रम में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर डीएम मार्कण्डेय शाही,सीडीओ हाकिम सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी,विनय सिंह,रामबहादुर सिंह,रामरुप निषाद,अर्जुन चौधरी,सुशील चौधरी, जयप्रकाश उर्फ जेपी बाबा,भूपेंद्र त्रिपाठी,सर्वेश तिवारी,देवेंद्र बहादुर सिंह,इंद्रसेन सिंह,दयाराम मिश्र,जर्नादनलाल श्रीवास्तव,दीपक शुक्ला,मनीराम यादव,वृजेश सिंह,मानवेंद्र प्रताप सिंह,चन्द्रशेखर प्रसाद,दीप श्रीवास्तव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।