फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   7.50 crore passed for project.

7.50 करोड़ की परियोजना अनुमोदित

Sat, 25 Mar 2017 11:43 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
7.50 crore passed for project.
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्‍ययूराो
   
विज्ञापन

रोसया/पौली। 
क्षेत्र पंचायत पौली की बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए बनाई गई कार्य योजना में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के विकास पर सात करोड़ 50 लाख रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया। इसका अनुमोदन हुआ। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शोभा देवी और संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी राम प्रकाश तिवारी ने किया।

पिछली कार्रवाई की पुष्टि करने के बाद प्रधान मंत्री आवास योजना के संबंध में चर्चा करते हुए ग्राम प्रधानों ने कहा कि वर्ष 2011 में की गई आर्थिक गणना सूची में काफी कमी है। तमाम पात्र व्यक्तियों का नाम उस सूची में नहीं आया है। इससे सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से गरीब परिवार के लोग वंचित हो जा रहे हैं। इस पर बीडीओ सौरभ पांडेय ने कहा कि इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। पेयजल के संबंध में जब चर्चा की बारी आई तो पता चला कि जल निगम विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी बैठक में नहीं आया है। जिस पर ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य ने उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उसके बाद एनआरएलएम योजना, राज्य वित्त, 12वां वित्त, स्वच्छता कार्यक्रम, मनरेगा, कृषि एवं सहकारिता, पशुपालन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि योजनाओं पर चर्चा की गई। प्रमुख के पति राममिलन यादव ने कहा कि गांव के विकास की मुख्य कड़ी ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत होती है। गांवों के विकास के लिए संचालित की जा रही सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत उपयोग होना चाहिए। इसके लिए ग्राम प्रधान और बीडीसी आपसी तालमेल के साथ काम करें जो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक पर समय पर न आने वाले कर्मचारी अधिकारी सुधर जाएं नहीं तो औचक निरीक्षण करके उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बैठक में न आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत राम अयोध्या प्रसाद, डॉक्टर वीके द्विवेदी, रामवृक्ष कन्नौजिया, श्रवण पांडेय, कपिलदेव कन्नौजिया, उमेश सिंह, वीरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, कौशल, रामअवतार, शंभू यादव, अंगद चौधरी, उमाशंकर वर्मा, अवधेश, चंद्रप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed