फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   69 thousand farmers have not received the benefits of the drought relief

69 हजार किसानों को नहीं मिला सूखा राहत का लाभ

Sun, 24 Jul 2016 11:38 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Sun, 24 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 69 thousand farmers have not received the benefits of the drought relief
सूखा राहत का लाभ देने में प्रशासन भले ही तेजी दिखायी, लेकिन अभी तक 69000 किसान सूखा राहत पाने से वंचित हैं। जबकि 2000 किसानों के खाते में गड़बड़ी होने की वजह से पैसा उनके खाते में नहीं पहुंच पाया है। अब बैंकों से खाते के मिलान की कवायद प्रशासन करवा रहा है। 
विज्ञापन


 जिले में दो लाख अठ्ठासी हजार किसानों को सूखा राहत का लाभ मिलना है। पहले चरण में जिले के करीब हर गांवों के कुछ संख्या में लोगों को सूखा राहत का लाभ देने का प्रयास प्रशासन के जरिए किया गया, जिसमें अब तक दो लाख उन्नीस हजार किसान सूखा राहत का लाभ पा चुके हैं। जबकि 69000 किसान अभी सूखा राहत का लाभ पाने से वंचित हैं।
विज्ञापन


डीएम की जहां कहीं भी चौपाल आयोजित हो रही है, वहां प्रमुख रुप से सूखा राहत न मिलने का मुद्दा किसान उठा रहे हैं। आपदा राहत कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 2000 किसानों का खाता ठीक नहीं था, जिसकी वजह से रकम भेजने के बाद भी किसानों के खातों में नहीं पहुंची। बैंकों से  गड़बड़ी वाले खातों का मिलान किया जा रहा है। जैसे ही गड़बड़ी ठीक हो जाएगी,उन किसानों के खाते में पैसा चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने- अपने तहसील क्षेत्रों के गांवों के ऐसे किसानों की सूची आपदा कार्यालय संपूर्ण अभिलेखों के साथ भेजवाएं, जो पहले चरण में सूखा राहत का लाभ पाने से छूट गए है। जिससे जल्दी ही उनके खाते में सूखा राहत की रकम भिजवाई जा सके। 


अभी सात-आठ करोड़ रुपये बचे हैं। किसानों को सूखा का लाभ देने में कोई दिक्कत नहीं है। खास हल्का लेखपालों को निर्देश दिए गए है कि वह पूरी ईमानदारी के साथ किसानों को रिकॉर्ड देख कर रिपोर्ट प्रेषित करें, ताकि कोई किसान लाभ पाने से वंचित न रह जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed