फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   69 percent voting in final phase

अंतिम चरण में 69 फीसदी मतदान

Wed, 09 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 09 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बुधवार को  शांतिपूर्ण माहौल में संपंन हुआ। कुल 69.12 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
विज्ञापन

फर्जी वोटिंग को लेकर कुछ जगहों पर दो पक्षों में विवाद की  स्थिति  उत्पन्न हुई, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठियां भांज कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
अंतिम चरण के  चुनाव में हैंसर और पौली ब्लॉक  क्षेत्र में पूर्वाह्न  सात बजे मतदान  की प्रक्रिया शुरु हुई। ठंड का असर भले ही लोग महसूस करते रहे, लेकिन उसके बावजूद बूथों पर मध्याह्न 12 बजे तक लंबी भीड़ दिखी। इस दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर कई जगह दो पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


 अतरौलिया में फर्जी वोटिंग की शिकायत पर सेक्टर मजिस्ट्रेट दीनानाथ द्विवेदी तीन घंटे तक मौजूद रह कर वोट डलवाएं। वहां एएसपी अशोक कुमार वर्मा और सीडीओ लालजी यादव भी फोर्स के साथ पहुंच गए।  इसी तरह महेश्वरपुर, गाईबसंतपुर, मझौरा, कोचरी ,तेजपुर और खाजो में भी दो पक्ष आमने-सामने हो गए। खबर पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांज कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिचरा बूथ पर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा तो डर से एक सात साल का मासूम भागा और पोल के पास तार में उतर रहे करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की गाड़ी से पहले सीएचसी मलौली और बाद में रेफर होने पर जिला अस्पताल भेजवाया गया। गौरापार में भी दो पक्षों मारपीट हुई।

  पूर्वाहन नौ बजे तक हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में 11.66  प्रतिशत और पौली ब्लॉक क्षेत्र  में 13 .57 प्रतिशत  और दोनों ब्लॉक में कुल  12 .61  प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी  तरह 11 बजे हैंसर में 31 .22 प्रतिशत, पौली में  32 .71 प्रतिशत और दोनों ब्लॉक  में कुल 31 .96 प्रतिशत  मतदान  हुआ।

जबकि एक बजे हैंसर में 49 .05  प्रतिशत, पौली में 47   प्रतिशत और दोनों ब्लॉक में कुल 48.02   प्रतिशत मतदान  हुआ। इसी तरह तीन  बजे हैंसर में 60.55 प्रतिशत, पौली  में 63.07  प्रतिशत और दोनों जगह  कुल 61.81 प्रतिशत  वोटिंग हुई।

जबकि साढ़े  चार बजे आखिरी मतदान हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में 67 .02  प्रतिशत और पौली  में 71.23  प्रतिशत  मतदान हुआ। जिले के  दोनों ब्लॉकों में कुल 69 .12 प्रतिशत मतदान  हुआ। डीएम  डॉक्टर सरोज कुमार  ने बताया कि जहां कहीं विवाद होने की संभावना जताते हुए लोगों ने सूचनाएं दी, वहां तत्काल प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जिसकी   वजह से जिले में  शांतिपूर्ण माहौल में 69. 12 प्रतिशत मतदान  हुआ। मतपेटिका सुरक्षित ब्लॉक क्षेत्र के निर्धारित मतगणना केंद्र पर बने  स्ट्रांग रुम में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed