{"_id":"61058d988ebc3e663b3531ca","slug":"68-health-centers-will-be-established-khalilabad-news-gkp40394629","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 68 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 68 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की मिली सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को 68 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की मिली सौगात
सरकारी भवनों के निर्माण होने तक किराए के मकान में संचालित होंगे
ग्रामीण क्षेत्र को नजदीक ही मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए शासन गंभीर हो गया है। इसके तहत जिले में 68 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों को जल्द से जल्द संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जब तब भवन की उपलब्धता नहीं होगी तब तक इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को किराए के भवन में संचालित किया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष एवं डीएम को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर करने के लिए जिले में 68 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की मंजूरी दी है। उन्होंने जिक्र किया है कि भारत सरकार द्वारा 1977 में दिए गए नोटिफिकेशन के द्वारा 5000 की आबादी पर एक स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित करने का मानक तय किया था। वर्तमान में जनसंख्या काफी बढ़ गई है, ऐसे में शासन ने नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की मंजूरी प्रदान की है। इसके भवन के लिए ग्राम पंचायतें जमीन उपलब्ध कराएंगी। जब तक नया भवन नहीं बन जाता है तब तक इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को किराए के भवन में संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए तय किया गया है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए तीन कमरे, शौचालय, विद्युत व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता होनी चाहिए। किराए के भवन के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह तय किया गया है। जिले में जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को स्थापित करने की मंजूरी मिली है उसमें पजराभेरी, बरडाड़, गंगौरा, देवरिया, मीरापुर, मुडे़री, भिटिया, गजौली, पिपरा प्रथम, कैथवलिया, भिदौरा पिकौरा, चंगेरा-मंगेरा, चमरसन, मजगांवा, बेलपोखरी, महदेवा, फेरूसा, शिवसरा, भगता, सरौली सहारुम, पानाराम, कटका, रसूलाबाद, कटबंध आदि शामिल हैं।
इंसेट-
शीघ्र ही स्थापित हो जाएंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
जिले में 68 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की शासन से मंजूरी मिली है। इन उपकेंद्रों को जल्द ही स्थापित कर दिया जाएगा। प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र पर एक एएनएम की तैनाती की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों को नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
-डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ