{"_id":"59e24da44f1c1bf2538b73a2","slug":"6505-candidates-will-appear-in-tet","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी आज, 6505 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी आज, 6505 परीक्षार्थी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
यूपीटेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के चार केेंद्रों पर होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 6505 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एसडीएम तैनात रहेंगे। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
डीएम मारकंडेय शाही ने बताया कि 15 अक्टूबर को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।
जिसमे एचआरपीजी कॉलेज पर 1500, एचआर इंटर कॉलेज पर 1500, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर 350 और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज पर 181 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शाम की पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। इसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 350, एचआर इंटर कॉलेज में 1500 और एचआरपीजी कॉलेज में 924 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केेंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। हर परीक्षा केंद्र एसडीएम और सीओ की निगरानी में रहेगा। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि भी लगाए गए हैं। बताया कि प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के कुछ देर पहले केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। किसी भी व्यक्ति का परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शहर में फोटो कापियों की दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी।