फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   63 problem solve in lok aadalat

विशेष लोक अदालत में 63 मामले निस्तारित

Sun, 29 May 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
63 problem solve in lok aadalat
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत में वादो का निस्तारण करते न्यायिक अधिकारी।संव? - फोटो : KHALILABAD
विशेष लोक अदालत में 63 मामले निस्तारित
विज्ञापन

- दीवानी न्यायालय में आर्बिटेशन मामलों की विशेष लोक अदालत लगाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल की अध्यक्षता में आर्बिट्रेशन मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 249 वादों में से 63 का समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार ने बताया कि जिला जज के न्यायालय में सात वाद, अपर जिला जज के न्यायालय में 13 वाद, स्पेशल जज एसएसटी दिनेश प्रताप सिंह के न्यायालय में 13, स्पेशल जज पाक्सो जैनुद्दीन अंसारी के न्यायालय में 16 तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी काशिफ शेख के न्यायालय में 14 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में श्रीराम फाइनेंस एवं श्री राम मोटर्स के प्रतिनिधि तथा तमाम वादकारी उपस्थित थे। इस दौरान एडीएम न्यायिक रामआसरे सिंह व जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed