फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   6254 people got anti-coronavirus vaccine

6254 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Wed, 01 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
6254 people got anti-coronavirus vaccine
6254 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 95 गांव में बुधवार को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,800 रखा गया था। उसके सापेक्ष 6254 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 95 गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2600 रखा गया था।
विज्ञापन

उसके सापेक्ष 300 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के सापेक्ष 700, नाथनगर में 2600 के सापेक्ष 940, सांथा में 2500 के सापेक्ष 504, सेमरियावां में 2600 के सापेक्ष 1160, मेंहदावल में 2600 के सापेक्ष 470 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। हैंसर बाजार में 2500 के सापेक्ष 950, बेलहर में 2500 के सापेक्ष 90, बघौली में 2600 के सापेक्ष 960, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 160 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 20 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed