फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सीएमओ का निरीक्षण

सीएमओ का निरीक्षण

Wed, 03 Apr 2019 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ का निरीक्षण
फोटो सहित
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली चिकित्सक
सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां एक महिला चिकित्सक अनुपस्थित पाई गईं वहीं सफाई व्यवस्था भी लचर मिली। सीएमओ ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि व्यवस्था में तत्काल सुधार करें।
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह सुबह साढ़े नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पहुंचे। वे महिला विंग में पहुंचे तो वहां तैनात डॉ. सलोनी मौजूद नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद वे ओटी पहुंचे, जहां चेंज रूम में ताला बंद मिला। उन्होंने ताला खुलवाने की बात कही तो चाभी ही नहीं मिली। ईटीसी में स्टाफ नर्स की ड्यूटी लिस्ट मौजूद नहीं थी। सीएमओ ने निर्देश दिए कि व्यवस्था में सुधार करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी, जो काफी लचर पाई गई। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डॉ. आलोक सिन्हा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी पांडेय, दिनेश चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौधरोपण किया गया
संतकबीरनगर। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बुधवार को सीएचसी परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान संजय भारती, रत्नेश कुमार, किसमती, शैलेष कुमारी, मंजू देवी, मेहनाज, तारा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed