फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कांग्रेस में बगावत जारी

कांग्रेस में बगावत जारी

Fri, 15 Mar 2019 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में बगावत जारी
कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ बगावत के सुर तेज
विज्ञापन

पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष नाजिम खां ने इस्तीफा देने की चेतावनी दी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कांग्रेस ने संतकबीरनगर सीट से पार्टी जिलाध्यक्ष परवेज खान को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका तो शुक्रवार को पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नाजिम खान समेत कई पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर पार्टी उम्मीदवार का विरोध किया। इन लोगों ने चेतावनी दी कि टिकट नहीं बदला गया तो कांग्रेस मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम खान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने गलत निर्णय लिया है। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, जिसे टिकट दिया गया है उसकी कार्यकर्ताओं पर पकड़ नहीं है। जिले के पदाधिकारी जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी बात रखेंगे। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से टिकट को बदलने की मांग की जाएगी। इस दौरान आलोक यादव, ब्लॉक प्रमुख मुमताज खान, कुुंवर राणा प्रताप सिंह, देवेंद्र शुक्ल, महासचिव अंबिका राय, रमेश चंद आर्य, पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, रामकसेरा, अमित यादव, मनीष यादव, जोखूराम, किताबुद्दीन, सैय्यद अली, शंभू, गोपाल मिश्र, सुजीत कुमार, रामसजीवन, सूर्यभान यादव, राहुल यादव, जसवंत यादव, सत्याचरण पासवान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed