फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सपा और सपा का संयुक्त सम्मेलन हुआ

केंद्र की प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल : कुशल

Tue, 12 Mar 2019 10:39 PM IST
Santkabirnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
सपा और सपा का संयुक्त सम्मेलन हुआ
मेंहदावल में बसपा-सपा का सम्मेलन हुआ - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। सपा बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मेंहदावल नगर के पश्चिम टोला स्थित कुश्ती मैदान में आयोजित हुआ। जिसमें सपा व बसपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

बसपा के पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से विफल हैं। सरकार न तो जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर पाई न ही देश व प्रदेश के विकास को अग्रसर कर पाई। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में अराजकता, गुंडागर्दी व दहशतगर्दी का माहौल कायम कर सामाजिक ताने बाने को खंडित करने का कार्य कर रही हैं। सपा-बसपा गठबंधन के तय प्रत्याशी के जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता कटिबद्व हो और अपने बूथों को मजबूत करें। बसपा नेता व नगर पंचायत मेंहदावल के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में परिर्वतन की लहर चल रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल जोन कोआर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू ने किया। संचालन जिला महासचिव बसपा रामतिलक ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, वेद यादव, सुरेश गौतम, रालोद के पूर्व प्रर्देश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार, निसार अहमद, अब्दुल कलाम, महबूब पठान, राजाराम, ओम प्रकाश कन्नौजिया, तनवीर अहमद समेत अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed