फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   संगठनों की बैठक हुई

संगठनों की बैठक हुई

Fri, 27 Jul 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 27 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
संगठनों की बैठक हुई
खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में आयोजित राज्यकर्मचारी संघ की बैठक मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पेंशन बहाली मंच की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष विजय पाल ने की।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि नई पेंशन स्कीम किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन हर संभव संघर्ष किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि हर हाल में पुरानी पेंशन को लेकर रहेंगे। राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय पाल ने बताया कि नौ अगस्त को डीएम कार्यालय पर धरने का आयोजन किया गया है। 29 से 31 अगस्त के मध्य कार्य वहिष्कार कर जिले पर धरना किया जाएगा। नौ से 16 सितंबर को विधायक/सांसद का घेराव कर प्रधानमंत्री को पत्र लिखवाया जाएगा। आठ अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। दुबारा 25 से 27 अक्टूबर के मध्य हड़ताल किया जाएगा। बैठक का संचालन राज्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री राम भजन यादव ने किया। बैठक में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, सिंचाई संघ, सफाई कर्मी, लेखपाल संघ, राजस्व विभाग, आगनबाड़ी, नगर पालिका, वित्त विहीन शिक्षक संघ, अटेवा सहित अन्य संगठ शामिल रहे। इस दौरान गंगा प्रसाद यादव, दीनानाथ उपाध्याय, जितेंद्र कुमार, मोहिबुल्लाह खान, गिरिजानंद यादव, विजय यादव, हरिकिशोर, समय देव पांडेय, रागिनी सिंह, राकेश श्रीवास्तव, जलालुद्दीन, कृष्ण चंद सिंह, परशुराम यादव, शिवानंद मिश्र, सुनील श्रीवास्तव, दयाराम तिवारी, शिव कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव, इनामुल्लाह, अनिल मिश्र और भूलई प्रसाद आदि मौजूद थे।पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का हुआ चयन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शुक्रवार को कर्मचारियों, शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए विकास खंड खलीलाबाद के सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने वाले संघर्ष को गति देने संयुक्त कमेटी का गठन किया गया। जिसमें विजय प्रताप पाल को अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंबिका देवी यादव को संयोजक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री राम भजन को सह संयोजक, प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, ट्रेड यूनियन कौसिंल के शिव कुमार गुप्ता व सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के सुबाषचंद्र यादव को संरक्षक चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा। बैठक का संचालन रामभजन यादव ने किया। बैठक में मेवालाल, समयदेव पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार यादव, मोहीबुल्लाह खां, दिनेश कुमार चौहान, हरिकिशोर सिंह, रागिनी गौड़, विजय कुमार यादव, गिरिजानंद यादव, शिवानंद मिश्र, कृष्णचंद्र सिंह, अरुण कुमार यादव, सुऐब अहमद, अंबिका देवी यादव, दीनानाथ उपाध्याय, संजय द्विवेदी, ब़ुद्धिराम चौधरी, राम करन पासवान आदि उपस्थित रहे। संतकबीरनगर। शिक्षकों, कर्मचारियों की बैठक के बाद जितेंद्र बहादुर लाल श्रीवास्तव को खलीलाबाद, सुनील कुमार श्रीवास्तव को धनघटा तथा परशुराम यादव को मेंहदावल तहसील का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed