{"_id":"5a170ac64f1c1b001c8b4982","slug":"61511459526-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराने को सतर्क रहे अफसर: प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराने को सतर्क रहे अफसर: प्रेक्षक
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
election logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक अविनाश कृष्ण सिंह गुरुवार की शाम को जिले में पहुंचे और फिर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। प्रेक्षक ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए चौकन्ना रहने की जरूरत है। पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पूर्व अपनी सामग्री को ध्यान से जांच ले और मतदान के दौरान मतपेटी की सुरक्षा का ख्याल रखें, जिससे कोई उसमें किसी तरह की गड़बड़ी न कर सके। अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रहे। उनके जरिए भी लगातार मतदान केंद्रों पर भ्रमण किया जाएगा। यदि किसी को कोई शिकायत है तो वह उनके मोबाइल नंबर 7408410710 पर सूचना दे सकता है। डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा कि चुनाव डियूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी बेहद सजगता बरतें। इस दौरान एडीएम एसएन शुक्ल,सीडीओ हाकिम सिंह,एसडीएम आलोक यादव,एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी,एसडीएम उमेशचंद्र निगम,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक सिंह, तहसीलदार अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।