फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया

Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय खलीलाबाद पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। कार्यकर्ताओं ने यज्ञ के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार के विचारों में परिवर्तन की कामना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगो पर ध्यान नहीं दे रही है। आज नवरात्र के दिन बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर देवी मां से मन्नत मांगी कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के विचारों में परिवर्तन करें जिससे सरकारें उनकी मांगों को मंजूर कर ले। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि विजय दशमी के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीडीपीओ कार्यालय पर काला फीता बांध कर विरोध दिवस मनाएंगी। धरने को जिला संरक्षक अशोक आर्य, विजय लक्ष्मी गोड़, आरती वर्मा, शिवबचन विश्वकर्मा, अशोक राय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर रघुनाथ प्रसाद, गायत्री देवी, संगीता, निकहत जहां, हीना, सीमा, रीता, रीता पांडेय, दुर्गावती, उर्मिला, चित्रमाला, चंदन पांडेय समेेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed