{"_id":"59c3f3544f1c1b26688b5d43","slug":"61506014036-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा 3
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के दुघरा कला गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। जांच में अनियमितता की पुष्टि करते हुए बीडीओ ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना तय बताया। इसके पहले सुबह गांव में जांच करने पहुंचे एडीओ एग्रीकल्चर हंगामा की वजह से खिसक लिए और ब्लाक मुख्यालय पहुंच गए। उसके बाद गांव के लोग ब्लॉक पर पहुंच कर हंगामा खड़ा करते हुए बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया । गांव वालों के दबाव के चलते बीडीओ समाधान दिवस को छोड़ कर पुलिस बल के साथ जांच करने गांव पहुंच गए।
जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान समेत गांव के तमाम लोग विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए पांच सितंबर को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर विकास कार्यों की जांच कराने की मांग किए थे। उसके बाद भी जांच नही शुरू हुई तो गांव के लोग 13 सितंबर को बीडीओ से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराए। जिस पर बीडीओ ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित करके जांच कार्य 14 सितंबर को शुरू करा दिया। जांच अधिकारियों को पहले ही दिन की जांच में भारी अनियमितता मिली । उसके बाद 18 सितबंर को भी जांच हुई। गुरुवार की सुबह एडीओ एग्रीकल्चर श्रवण कुमार पांडेय जांच करने जब गांव में पहुंचे तो प्रधान पक्ष और विपक्ष के लोग आपस में भिड़ गए, जिसे देख जांच अधिकारी जांच किए बगैर ब्लॉक पर भाग खडे़ हुए। उनका पीछा करते हुए संतोष चौहान, रामहित, श्यामलाल, महेंद्र आदि ब्लॉक पर पहुंच गए और बीडीओ कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। उस समय बीडीओ समाधान दिवस में बैठकर जन समस्या सुन रहे थे। वहां भी लोग पहुंच गए और जांच करने की मांग करने लगे। गांव वालों के दबाव के आगे बीडीओ समाधान दिवस छोडकर जांच करने पुलिस के साथ दुघरा कला पहुंच गए। जांच के बाद बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि जांच कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जांच में कराए गए विकास कार्यो में अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां पर हुई लाखों रुपये की घपलेबाजी के जिम्मेदारो के विरुद्व जल्द ही कार्रवाई होनी तय है।