{"_id":"61ed8d2092368b54211d788e","slug":"60-people-found-of-covid-positive-khalilabad-news-gkp424705716","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य और बैंक कर्मी समेत 60 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य और बैंक कर्मी समेत 60 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य और बैंक कर्मी समेत 60 कोरोना संक्रमित मिले
- सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया
- जिले में एक्टिव केस संख्या पहुंची 217, 14 लोग हुए है स्वस्थ्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में रविवार को 60 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें स्वास्थ्य कर्मी और बैंक कर्मी भी शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य महकमे के लोगों ने सामाजिक दूरी और मास्क लगाने की अपील की है।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में कुल 60 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें बेलहर ब्लॉक के छह, अन्य जिले के आठ, पौली में दो, नाथनगर के एक, मेंहदावल के एक, खलीलाबाद के 22, सांथा के तीन, बघौली के चार, सेमरियावां के चार, हैंसर के नौ लोग शामिल हैं। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मी और एक बैंक कर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम इनकी लगातार निगरानी कर रही है। रविवार को 14 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में एक्टिव केस 217 हो गया है। अभी तक कोरोना के 8531 मरीज मिल चुके हैं। 8216 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 98 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अभी तक 420756 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 264 का रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है। अपर सीएमओ ने बताया कि कोरोना का इलाज जिला अस्पताल में उपलब्ध है। अगर किसी को दिक्कत आती है तो वह कोरोना की जांच जरूर करा लें। जिससे समय रहते इलाज किया जा सके।