फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   6 injured in rampage

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल

Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
6 injured in rampage
रंजिश में दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल
विज्ञापन

लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के पचपोखरिया गांव में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रधान और उसके भाई जिला पंचायत सदस्य समेत 17 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
एक पक्ष के प्रधान असफाक का कहना है कि शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश में विपक्षी अफजल, सद्दाम हुसैन, शाहआलम, सदाब, रहमतुल्लाह, शहाबुद्दीन, वसीउद्दीन, नसरुद्दीन, साहिद हुसैन, जाकिर हुसैन, मोहम्मद कैफ, नदीम, मोहम्मद अनस व दस अन्य लोग उसके घर पर चढ़ आए। वह जान बचाने के लिए घर में भागे और दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि लोग दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए। भतीजा हफीजुर्रहमान, अजीजुर्रहमान, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद अहमद और बाबू रजा को बुरी तरह से मारे-पीटे। आरोप है कि घर में रखा सामान तोड़ दिया गया। बाहर खड़े दो ट्रैक्टर, चार मोटरसाइकिलें, भूसा बनाने की मशीन तथा लोडर मशीन, चार पहिया वाहन को भी तोड़ दिया गया। आरोप है कि हमलावर उसके भतीजे हफीजुर्रहमान के गले से सोने की चेन छीन ले गए। पुलिस ने इनकी तहरीर के आधार पर 13 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारने-पीटने, तोड़फोड़ करने और लूट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अफजलुर्रहमान का कहना है कि वह शुक्रवार की शाम आठ बजे बाजार से घर लौट रहे थे। पुरानी रंजिश में रास्ते में घात लगाकर बैठे प्रधान असफाक हुसैन, जिला पंचायत सदस्य अख्तर हुसैन तथा बाबूराजा, जैनुल आबदीन ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। असफाक ने रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोटें आईं और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद लाठी-डंडे से उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने प्रधान और उनके जिला पंचायत सदस्य भाई समेत चार के खिलाफ मारपीट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed