फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5,904 candidates will participate in the PET.

Sant Kabir Nagar News: पीईटी में 5904 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Fri, 30 Oct 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
5,904 candidates will participate in the PET.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 30 अक्तूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए बैठक हुई। परीक्षा में 5904 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
एसपी संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में हुई बैठक में परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के आवागमन, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पीईटी के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एचआरपीजी कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दो पालियों में 5904 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा अनुचित गतिविधियों की रोकथाम के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने तथा सभी संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया गया।
एसपी संदीप कुमार मीना ने परीक्षा के दृष्टिगत सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

साथ ही परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed