फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   58 houses burnt by fire in two villages

दो गांवों में आग से 58 घर जले 

Wed, 26 Apr 2017 12:02 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 26 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
 58 houses burnt by fire in two villages
पचपोखरिया गांव में दमकल टीम की मदद से आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
दुधारा क्षेत्र के पचपोखरिया और पिपरा हसनपुर गांव में मंगलवार को आग से 58 घर जल गए। इस दौरान आग बुझाने की कोशिश में पिपराहसनपुर गांव निवासी एक चाय विक्रेता की धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। आग की भयावहता के चलते बस्ती जिले  के फायर ब्रिगेड का वाहन मंगाना पड़ा, तब जाकर गांव के लोगों  की मदद से चार घंटे में आग  बुझ सकी। 
विज्ञापन


सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुजुरा सुहावा के पश्चिमी सीवान में गेहूं के डंठल में लगी आग तेज पछुवा हवा के चलते पचपोखरियां गांव में पहुंच गई। घरों में आग लगने के बाद लोगों ने बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन तेज हवा से आग बढ़ती चली गई। लोग घर छोड़कर परिवार के साथ भागने लगे। इस दौरान कुछ घरों में सिलिंडर फटने से आग बुझाने की कोशिश में लगे लोग भी दहशत में आ गए और कोशिश छोड़कर हट गए।
विज्ञापन


वहीं आग फैलते हुए गांव के सीवान से होकर करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पिपरा हसनपुर गांव में पहुंच गई और घरों को चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड को मिली, वैसे ही ब्लॉक परिसर में खड़ी एक गाड़ी पिपरा हसनपुर गांव में पहुंच गई। इधर पचपोखिया में आग का कहर जारी रहा। बाद में बस्ती से एक वाहन और जिला मुख्यालय से दमकल की दो गाड़ियां पचपोखरिया पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपरा हसनपुर गांव के पश्चिम चाय की गुमटी चला कर परिवार का खर्च चलाने 55 वर्षीय रामशंकर भी लोगों की घरों में लगी आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। उसी दौरान धुएं के बीच घिर गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। रामशंकर की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव वालों की मदद से दोनों गांवों में करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग बुझाई। 

इस घटना में पचपोखरिया के प्रधान अभिमन्यु, चंद्रिका प्रसाद, नौरंगी लाल, रोहित, शिवमूरत, ओम प्रकाश, राजमन, छोहारे, परमात्मा, इंद्रजीत, राजवंत, इंद्रमती, प्रभुराम, हरिचरन, संतराम, महावीर, बाबूलाल, गिरजेश, मनोज कुमार, विनोद, रतिभान, जमुना प्रसाद, ध्रुपचंद्र, ओंकार, नागेंद्र, रामअजोर, नियाज अहमद, सहाबुद्दीन, औरंगजेब, छोटेलाल, रामचरन, रामकरन, रामप्रसाद, रामभेज, उमेशचंद्र, जवाहिरलाल, भागीरथी, राजदेव ,जयकरन, संजय कुमार, मनोज, विनोद, प्रभावती, रामकेवल, सुनील,चंदन, विनोद प्रजापति, नवीरहम और कृष्ण कुमार के घर जल गए। वहीं इंदमती की सात बकरियां भी जल कर मर गईं। 


इसी तरह पिपराहसनपुर में वंशराज, विनोद कुमार, धर्मेद्र, रामकेस, रामलाल, संजय और धवताल के रिहायशी जल गए। गांव वालों ने बताया कि पीड़ितों के घर   के साथ उसमें रखा सब कुछ  जल गया। खबर पर एएसपी अशोक वर्मा, एसडीएम उमेशचंद्र निगम और एसओ दुधारा मनोज त्रिपाठी     मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि आग से हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है। करीब 15-20 लाख के नुकसान का अनुमान है। इस घटना में आग बुझाते समय चाय विक्रेता रामशंकर की मौत हुई है। पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से जल्द मदद दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed