फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5655 matters solved in lok adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 5655 मामले निस्तारित

Sat, 11 Sep 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
5655 matters solved in lok adalat
न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत का द्वीप जला कर शुभारंभ करते अतिथि।संवाद - फोटो : KHALILABAD
राष्ट्रीय लोक अदालत में 5655 मामले निस्तारित
विज्ञापन

30,89,500 का लगाया अर्थदंड और 29,43,893 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 5655 मामलों का निस्तारण हुआ। इसके साथ ही 30,89,500 रुपये का अर्थदंड और 29,43,893 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मीकान्त शुक्ल की कोर्ट में कुल छह मामलों का निस्तारण करते हुए 2500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण आशीष जैन की कोर्ट में कुल 23 मोटर दुर्घटना दावा मामले कुल 1,05,30,212 रुपये प्रतिकर दिलाया गया व अर्थदंड वसूला गया। पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय विरेंद्र कुमार के कोर्ट में कुल पांच मामलों का एवं अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश कुमार द्वारा कुल पांच मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वशिष्ठ की अदालत में कुल 36 प्रकीर्ण फौजदारी मामले, स्पेशल जज एससी/एसटी दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट में एक, अपर जिला जज पाक्सो जैनुद्दीन अंसारी की कोर्ट में कुल दो मामलों का निस्तारण करते हुए 1500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिखारानी जायसवाल की कोर्ट में कुल 1017 फौजदारी मामलों का निस्तारण करते 6,31,690 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 5655 मामलों का निस्तारण किया गया है। इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष एके रवि, सदस्य सुनीता गुप्ता, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, श्यामबिहारी शुक्ला, देवकीनंदन पटेल, संतोष यादव, बृजेश यादव, नागेंद्र यादव, कुंदन, दीपक, यशवंत कुमार, गोविंद, सुनील, रामयज्ञ चौधरी, आर भवन चौधरी, पुनीत, रघुवर सिंह बिष्ट, कौशल, जयशंकर, राहुल, नीरज, बलदेव, हरिशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed