{"_id":"61c369d7834eeb0174189128","slug":"54-000-students-will-get-smart-phone-an-d-tab-khalilabad-news-gkp4208834186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 54 हजार विद्यार्थी पाएंगे टेबलेट और स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 54 हजार विद्यार्थी पाएंगे टेबलेट और स्मार्ट फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 54 हजार विद्यार्थी पाएंगे टेबलेट और स्मार्ट फोन
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम इकाना लखनऊ में विद्यार्थियों में टेबलेट एवं स्मार्ट फोन का वितरण करेंगे। प्रत्येक जिले से 200-200 विद्यार्थी शामिल होंगे। उसी क्रम में जिले से 200 विद्यार्थियों को ले जाने की तैयारी कर ली गई है। 24 दिसंबर को रोडवेज की चार बसों से विद्यार्थियों को लखनऊ भेजा जाएगा। इसके लिए जिले के 54 हजार विद्यार्थी चिह्नित हुए हैं।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से कि स्नातक, परास्नातक और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी एवं कौशल विकास मिशन से जुड़े छात्र-छात्राओं को टेबलेट और स्मार्ट फोन दिया जाएगा। शासन की मंशा विद्यार्थियों को हाईटेक बनाना है, जिससे उन्हें पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सुविधा मिल सके। उसी क्रम में जिले से करीब 54 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। सीएम की ओर से 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम इकाना लखनऊ में टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें प्रत्येक जिले से 200-200 विद्यार्थियों को बुलाया गया है। उसी क्रम में जिले से 200 विद्यार्थी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। विद्यार्थियों को लखनऊ ले जाने के लिए रोडवेज की चार बसों का इंतजाम किया गया है। प्रत्येक बस में विद्यार्थियों की मदद के लिए दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी विद्यार्थियों के फोन नंबर जुटा कर रखने के निर्देश डीआईओएस को दिए गए हैं। 24 दिसंबर को चारों बसें एकसाथ जनपद मुख्यालय से रवाना की जाएंगी। व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए डीआईओएस और उपायुक्त उद्योग को जिम्मेदारी दी गई है।