फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   52 deevaan bane daroga

प्रमोशन की मिली सौगात, 52 दीवान बने दरोगा

Tue, 31 Aug 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
52 deevaan bane daroga
एसपी कार्यालय में घोषणा पत्र भरते दरोगा। - फोटो : KHALILABAD
प्रमोशन की मिली सौगात, 52 दीवान बने दरोगा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्राधिकृत बोर्ड के जरिए जिले में तैनात 52 दीवान को दरोगा पद पर प्रमोशन दिया गया है। प्रमोशन पाए दीवान पुलिस कार्यालय में घोषणापत्र भरने के बाद कंधे पर स्टार चमकाएंगे। इतनी संख्या में जिले में दरोगा की उपलब्धता होने से अपराधों की रोकथाम और विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने में आसानी होगी।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही साथी पुलिसकर्मियों ने इन्हें प्रमोशन की सौगात मिलने पर बधाई दी है। दीवान से दरोगा बनने वालों की सूची में सिर्फ डायल 112 नंबर में तैनात 17 दीवान शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस शाखाओं में तैनात दीवान को प्रमोशन मिला है। प्रमोशन पाने वालों में फूलबदन, हरिश्चंद्र मिश्रा, नथुनी प्रसाद, रामसरीख यादव, अवध नारायन, विनोद कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, संतराम, राम स्वरूप राय, रामनरेश यादव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, हरिद्वार मल्ल, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, महेश्वरी सिंह, इंद्रजीत यादव, नीरज कुमार पांडेय, श्रीराम पांडेय, परमेश्वरी प्रसाद, नरेंद्र कुमार तिवारी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा फुलेना प्रसाद, सतीश चंद्र पाल, श्याम सुंदर मिश्र, भगवान राव, अमला प्रसाद, दयाशंकर तिवारी, रामानंद चौधरी, नूरआलम खां,लक्ष्मण यादव, राधेश्याम राय, देवेंद्र यादव, शिव सहाय, बलवंत सिंह, मंजूर हसन अंसारी, पारस राय, सुरेंद्र बरनवाल, सुभाष यादव, राम किशोर, राजाराम प्रसाद, चंद्रभान मिश्र, श्रीकांत सिंह, प्रहलाद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद सिंह, बालजीत यादव, वीरेंद्र तिवारी, अशोक कुमार, फूल सिंह, राजकुमार यादव, नंदलाल वर्मा, वीरेंद्र कुमार चौधरी और राम अवध यादव शामिल हैं। प्रमोशन पाए पुलिसकर्मी घोषणापत्र भरकर जमा करने में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि जिले में तैनात 52 मुख्य आरक्षियों को सब इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिला है। वर्तमान नियुक्ति स्थान पर ही संबंधितों को सब इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति दी गई है। घोषणापत्र भरकर पुलिस कार्यालय में जमा करने के उपरांत संबंधितों को स्टार पहनवा दिया जाएगा। एसपी डॉ. कौस्तुभ, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, सीओ अंबरीष भदौरिया, सीओ राम प्रकाश आदि ने प्रमोशन पाए कर्मियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed