{"_id":"5c8a8d72bdec221448558b58","slug":"51552584050-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने अफसरों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ पर दिव्यांगों को मिलेगी वरियता, बुजुर्ग को बनाएंगे मतदाता दूत
मंडलायुक्त ने की चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा
बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय और रैम्प 20 मार्च तक तैयार करा लें
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास होगा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिकारी तैयारी में जुट जाएं। मतदान के दिन बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं को विशेष वरियता देनी है। लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएं और गांव में 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले को मतदाता दूत बनाया जाए। मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं 20 मार्च तक पूर्ण करा ली जाए। ये निर्देश मंडलायुक्त बस्ती अनिल सागर ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए दी।
मंडलायुक्त ने कहा कि छूटे हुए दिव्यांग व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल कर लें। बीएलओ से इस आशय का प्रमाण पत्र ले लें कि उनके क्षेत्र में मतदाता बनने से कोई पात्र व्यक्ति छूटा नहीं है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के लिए बूथ पर दिव्यांग को प्राथमिकता दी जाएगी तथा उसके वाहन को मुख्य द्वार से बूथ तक आने दिया जाएगा। बूथ पर व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। दृष्टिबाधित दिव्यांग को सहायक उपलब्ध कराया जाएगा। चुनाव पाठशाला के लिए गठित समितियों को सक्रिय कर प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि जिले में कार्मिक, माइक्रो आब्जर्वर, वाहन आदि की उपलबध्ता रिपोर्ट बना ली गई है। ईवीएम तथा वीवी पैट का प्रथम स्तर का निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। मतगणना के लिए शहर के हीरालाल पीजी कॉलेज का चयन किया गया है। बैठक में सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक हाकिम सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रणविजय सिंह, एसडीएम खलीलाबाद एसपी सिंह समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे।
314 बूथों पर नहीं है बिजली कनेक्शन
समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने सभी 1420 मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी, सड़क, फर्नीचर, रैम्प, शौचालय आदि सुविधाओं कि समीक्षा करते हुए 20 मार्च तक इसे सही कराने के निर्देश दिए। अधिशाषी अभियंता विद्युत निगम ने बताया कि अब भी 314 बूथों पर विद्युत कनेक्शन कराया जाना है। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 200 स्कूलों में आंतरिक वायरिंग कराया जाना है। मंडलायुक्त ने इस पर डीएम को निर्देश दिए है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट का तहसीलवार राजस्वकर्मियों से सत्यापन करा लें।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम सक्रिय
डीएम रवीश गुप्ता ने मंडलायुक्त को बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में टेलीफोन नंबर 05547-227002 सक्रिय कर दिया गया है। आयोग के वोटर हेल्पलाइन नंबर/टोल फ्री नंबर-1950 और जनसंपर्क केंद्र को भी प्रारंभ कर दिया गया है। वहां नियमित ड्यूटी लगा दी गई है।
आचार संहिता का कराएं पालन
समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किए कि वे अपने क्षेत्र में इस बात की जांच कर लें कि पहले से लगे हुए सभी प्रचार सामग्री (बैनर, पोस्टर, दीवार लेखन आदि) को हटा दिया गया है। अगर कहीं अब भी शेष है तो उसे तुरंत हटवा दें। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि सरकारी भवन, परिसर, विद्युत पोल आदि का उपयोग राजनैतिक दल प्रचार-प्रसार के लिए न करें। बिना अनुमति के किसी के घर या दीवार पर बैनर पोस्टर नहीं लगाए जा सकते। इसके लिए लोगों को जागरूक करें।