फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जेडी बस्ती मंडल ने किया निरीक्षण

चार दिनों में 51,227 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्याकंन

Mon, 11 Mar 2019 10:34 PM IST
Santkabirnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 11 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
जेडी बस्ती मंडल ने किया निरीक्षण
जेडी बस्ती मंडल ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार को जिले दोनों केंद्रों पर जारी रहा। चार दिनों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 51,227 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जेडी बस्ती मंडल मनोज द्विवेदी ने मूल्यांकन केेंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेडी बस्ती मंडल मनोज द्विवेदी सबसे पहले जीजीआईसी खलीलाबाद पहुंचे। वहां पर वह कमरों में चल रहे मूल्यांकन का हाल जाना। उन्होंने निर्धारित तिथि के अंदर मूल्यांकन कार्य समाप्त करने की अपेक्षा जताई। मूल्यांकन केंद्र जीजीआईसी की उप नियंत्रक आशा यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर इंटरमीडिएट की 12,291 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। जिसमें 36 डिप्टी हेड और 225 परीक्षक शामिल हुए है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 26,197 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। एचआरआईसी केंद्र के उप नियंत्रक उदयभान ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल की 9,959 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ है। जिसमें 34 डिप्टी हेड और 222 परीक्षक शामिल हुए है। अब तक कुल 25,030 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य सुचारु रूप से दोनों केंद्रों पर संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed