फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   15 हजार से कम आय वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को नई सौगात

15 हजार से कम आय वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को नई सौगात

Thu, 28 Feb 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
15 हजार से कम आय वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को नई सौगात
आशा, आंगनबाड़ी, रसोइयों को भी मिलेगी पेंशन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शुरू की प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना
18 से 40 वर्ष के श्रमिकों का होगा पंजीयन, 60 वर्ष की उम्र पर मिलेगी पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार ने आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे मील के लिए तैनात रसोइया आदि को भी पेंशन देने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 15 हजार रुपये या उससे कम मासिक आय वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शामिल किया जाना है। पेंशन के लिए प्रीमियम की कटौती उनके बैंक खाते से स्वत: होगी। डीएम ने इसके लिए संबंधित विभागों को पत्र जारी करते हुए पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय की तरफ से जारी पत्र में बताया गया है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापा में सहारा देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना शुरू की है। यह अंशदायी पेंशन योजना है। इसमें लाभार्थी के अंशदान के बराबर की धनराशि केंद्र सरकार की तरफ से दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर अगर 18 वर्ष के श्रमिक ने इस योजना में पंजीकरण कराया है तो उसे 55 रुपये अंशदान देने होंगे, जिस पर 55 रुपये ही केंद्र सरकार की तरफ से भी अंशदान दिया जाएगा। योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग को मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण कराना है। स्वास्थ्य विभाग को आशा कार्यकर्ताओं के पंजीकरण के लिए निर्देशित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक स्तर पर कैंप आयोजित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पंजीकरण कराएगा। बेसिक शिक्षा विभाग को रसोइयों के पंजीकरण की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। होमगार्ड एवं पीआरडी विभाग भी अपने जवानों का पंजीकरण कराएगा। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि जिले में कार्यरत सभी कार्यदायी संस्थाओं को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां कार्यरत असंगिठत श्रमिकों का पंजीकरण इस योजना के लिए कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed