फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   राष्ट्रीय सचिव के सामने ही भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता

राष्ट्रीय सचिव के सामने ही भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता

Wed, 27 Feb 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव के सामने ही भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेसियों में नोकझोंक, जिलाध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत करने आए थे राष्ट्रीय सचिव
कई बार हुआ हंगामा, देर शाम तक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का नजरिया जानने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल जोन के प्रभारी सचिन नायक के लिए जिले का पहला दौरा परेशान करने वाला रहा। शाम को खलीलाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे सचिन नायक के सामने कई बार कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि, राष्ट्रीय सचिव देर शाम तक कार्यकर्ताओं और नेताओं की बात सुनते रहे।
जिले में कांग्रेस से लोकसभा टिकट के लिए कई दावेदार हैं। वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के आने की खबर सुनकर उत्साहित नेता टिकट की दावेदारी मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी से पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय के एक कमरे में राष्ट्रीय सचिव ने एक-एक कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू किया, लेकिन जल्द ही वहां भीड़ जमा हो गई। सभी आगे बढ़कर अपनी बात सुनाना चाहते थे। इसी बीच कुछ लोगों ने जिलाध्यक्ष परवेज खान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसी तरह इन्हें शांत कराया गया तब तक मौका देख एक बुजुर्ग नेता अपनी बात राष्ट्रीय सचिव को सुनाने लगे। तब तक कई और नेता पहुंच गए और अपनी बात कहने के लिए दूसरों को किनारे हटाने लगे। इस पर फिर नोकझोंक शुरू हो गई। इसके चलते काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष परवेज खान, पूर्व जिलाध्यक्ष नाजिम खान, पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अफसर अहमद, रोहित पांडेय, स्नेहलता, काजी सुहेल, देवेंद्र श्रीवास्तव, अखंड बहादुर पाल, देवेंद्र शुक्ला, प्रवीण चंद्र पांडेय, संजय पांडेय, चंद्रप्रकाश पांडेय, सुनील पांडेय, मुमताज अहमद, रमेश आर्या समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई नोकझोंक : जिलाध्यक्ष
कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान का कहना है कि कार्यकर्ताओं के बीच कोई नोकझोंक नहीं हुई। सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और अपने नेता से बात करना चाहते थे। जगह कम थी और भीड़ ज्यादाहो गई, इसलिए थोड़ी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed