फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   तामेश्वरनाथ में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

तामेश्वरनाथ में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

Mon, 06 Aug 2018 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 06 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
savan somvar
संतकबीरनगर। सावन के दूसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ मंदिर समेत जिले के सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। तामेश्वरनाथ मंदिर में आधी रात से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी थी। सरयू, कुआनों आदि नदियों का पवित्र जलभरकर कांवड़ियों का जत्था बोलबम के नारे लगाते हुए मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन

सावन का दूसरा सोमवार होने के चलते तामेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सबसे अधिक भीड़ थी। मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने लंबी कतारें लगी थीं। मंदिर के व्यवस्थापक कमेटी के सदस्य और प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि सावन के सोमवार को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से भी जल भरकर जलाभिषेक किया। यहां महिला और पुरूषों के लिए अलग अलग लाइन लगाई गई थी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ रमेेश कुमार व कोतवाल सुधीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से शहर के स्टेशनपुरवा स्थित शिव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गन्ना समिति परिसर स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर भीड़ रही। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भगता के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पर भी काफी संख्या में भक्तों ने भोले बाबा का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कबीर चौरा के आमी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वरनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार कोपिया के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसी तरह से हैंसर के हैंहेश्वरनाथ, धनघटा के दानीनाथ मंदिर और पौली के कंकड़ेश्वरनाथ और बिड़हर घाट स्थित शिव मंदिर और बेलहर कला के सेहुआनाथ शिवमंदिर, भितरी टोला स्थित शिवमंदिर पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु दिखे। सभी मंदिरों पर दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की काफी संख्या में मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले का भी आनंद लिया
संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मिष्ठान और शृंगार प्रसाधन के साथ घरेलू सामानों की दुकानें भी लगी थीं। पूजा के बाद महिलाएं सामानों की खरीदारी भी करती देखी गईं। जलेबी की दुकान पर काफी भीड़ लगी थी। मेले में खाने पीने के सामानों के साथ ही खिलौने की दुकानें भी लगाई गई थीं। जिसका बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।

कावड़ यात्रा के मार्ग में हैं मीट की दुकानें
बखिरा। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के रास्ते मे पड़ने वाली मीट की दुकानों के हटाने के आदेश का बखिरा क्षेत्र में कोई असर नहीं दिख रहा है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर ही मीट की दुकानें चल रही हैं। कुछ दिन पहले हटाई गई दुकानें फिर सड़क के किनारे आ गई हैं। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बखिरा बाजार और अमरडोभा चौराहे पर मीट की दुकानें सड़क के किनारे चल रही हैं। शंभू, दीपक, राजेश गुप्ता, दयाशंकर, सोनू, पवन, भोला, रामप्रकाश, रमेश और पृथ्वीराज आदि का कहना है कि पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में इन दुकानों को सड़क के किनारे से हटवाया गया था। इस वर्ष प्रदेश सरकार की तरफ से सावन महीने में कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर चलने वाली मीट की दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया था। मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग से कांवड़िए जाते हैं लेकिन मीट की दुकानों को अब तक नहीं हटाया गया है। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी आरके पटेल ने बताया कि इन दुकानों को डीएम के आदेश पर हटवाया गया था। इसकी जांच कराई जाएगी। सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। हैंसर। सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरो में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। रात ही से सरयू नदी में बिड़हर घाट पर कांवड़ में जल भरने के बाद लोग मंदिरों पर पहुंचे। जहां दोपहर तक जल चढ़ाते रहे। बसवारी गांव में बाबा बैजूनाथ, हैंसर में बाबा हसेश्वरनाथ, धनघटा में बाबा दानीनाथ, मुहम्मदपुर में बाबा कुबेरनाथ, पौली में बाबा कंकणेश्वरनाथ शिव मंदिर में सोमवार को भोर होते ही लोग पहुंचने लगे।

जहां भीड़ के मददेनजर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को लाइन में खड़ा करा दिया। उसके बाद श्रद्धालु हर हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किए। बघौली। क्षेत्र के उतरावल स्थित शिव मंदिर पर सोमवार को ग्रामीणों ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। सामूहिक रुद्राभिषेक में सर्व प्रथम भगवान शिव को जलार्चन के साथ ही उनका शृंगार किया गया और बाद में 11-11 लोगों की टोली बनाकर सभी ग्रामीणों से रुद्राभिषेक करवाया गया। नव युवक मंगल दल द्वारा गठित कमेटी ने समूचे कार्यक्रम को सुचारु तरीके से संपन्न कराया। इस मौके पर श्री धर्म सेवा संस्थान के अध्यक्ष धरणी धर पांडेय, शशि कुमार पांडेय, श्रीप्रकाश पांडेय, विवेक पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, टिल्लू राय, सुजीत राय, रामजीत राय, सुभाष चंद पांडेय, देवचंद पांडेय, प्रवीण कुमार पांडेय, मकसूदन राय, संतोष सिंह, पवन राय, प्रेमचंद राय आदि मौजूद थे। बखिरा। भंगेश्वरनाथ मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया। भोर से ही महिला, पुरुष व बच्चे कतार में लगकर भोले बाबा को दूध व जल से अभिषेक करते देखे गए। स्वयंभू भंगेश्वरनाथ शिवमंदिर में प्रति वर्ष सावन माह में आसपास गांवों के लोगों की भीड़ जुटती है। बखिरा समेत सभी बुंदीपार, मेडरापार, जसवल भरवलिया, भडारी, भगवानपुर, समदा, झुंगिया समेत दर्जनों गांवों के महिला व पुरुष श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भोलेनाथ को जलाभिषेक करते हुए पुष्प चढ़ाए। कस्बे के महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भी भोर में मंदिर में पहुंचकर जल चढ़ाया। इस दौरान चौकी इंचार्ज राममिलन यादव पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed